आमजन के साथ छलावा है मोदी सरकार का बजट :कान्ह जी

आमजन के साथ छलावा है मोदी सरकार का बजट :कान्ह  जी

 बलिया। आम चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश किया लेकिन यह बजट किसानों नौजवानों बेरोजगारों नौकरी पेशा लोगों एवं आम जनता के लिए यह बजट पूरी तरह से छलवा है। इस बजट को भी आने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर के तैयार किया गया है। यह बातें आज एक प्रेस विज्ञप्ति में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय उर्फ कान्ह  जी ने कही। उन्होंने कहा कि व्यापक जनादेश के बाद आम जनता ने उम्मीदे पाल रखी थी मोदी सरकार  से लेकिन इस बजट में किसानों नौजवानों बेरोजगारों नौकरी पेशा लोगों एवं गरीब तबके लोगों को छला गया है। इस बजट में बहुत सी लोकलुभावन घोषणाएं की गई हैं ।लेकिन यह बातें सिर्फ पन्नों में ही अच्छी लगेंगी धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देगा। मोदी सरकार का काम है सिर्फ लोगों को सपने दिखाना और झूठ की राजनीति करना मैं इस बजट की कड़ी निंदा करता हूं और आम जनता से यह अपील करता हूं कि इस सरकार की झांसे में ना आए क्योंकि यह सरकार की तरह से हर मुद्दे पर फेल है । वही पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ा दिया गया जो आम जनता पर एक बोझ बढ़ेगा।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे