बलिया : भाजपा कार्यकर्ताओं की नेक पहल, चहुंओर हो रही प्रशंसा
On



रसड़ा, बलिया। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर भाजपा नगर व ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में माक्स एवं सैनिटाइजर वितरण किया। श्रीनाथ बाबा मठ के मठाधीश कौशलेंद्र गिरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल, नगर अध्यक्ष अजीत भारद्वाज व ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू सिंह के नेतृत्व में आयोजित मास्क तथा सैनिटाइजर वितरण की चहुंओर सराहना हुई।
श्री नाथ मठ के मठाधीश कौशलेंद्र गिरी ने बताया कि देश में कोरोना महामारी फैली है। इससे बचाव के लिए चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी है। इसे देखते हुए जरूरतमंदों में मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
शिवानंद बागले
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 10:29:50
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...



Comments