सिन्दूरदान से पहले पहुंची बलिया पुलिस, दूल्हे राजा गिरफ्तार

सिन्दूरदान से पहले पहुंची बलिया पुलिस, दूल्हे राजा गिरफ्तार


नगरा, बलिया। पुलिस ने दूल्हा बने धर्मेंद्र को सिंदूरदान से पहले ही हिरासत में लेकर चालान न्यायालय कर दिया। पहली पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस की इस कार्यवाही की चहुंओर सराहना होती रही। 

बताया जा रहा है कि डिहवां निवासी धर्मेंद्र की शादी 2007 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोंसाईपुर निवासी गुडिया पुत्री शिवनाथ गोंड से हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगा। शादी के इतने वर्षों में गुडिया को कोई संतान नही हुई। गुडिया ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया की अदालत में दहेज उत्पीड़न का वाद भी दाखिल किया है, जो विचाराधीन है। इसी बीच चुपके से धर्मेंद्र की शादी नई बस्ती थाना नगरा की प्रियंका से तय हो गई। शुक्रवार की रात धर्मेंद्र की बारात बाजे गाजे के साथ नई बस्ती पहुंची थी। अभी द्वारपूजा का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसकी भनक पहली पत्नी गुडिया को लग गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर शादी की रस्म को रुकवा दिया व दुल्हा बने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक