बलिया : रिश्तेदारी में दोस्त के साथ आया था युवक, गंगा में डूबा

बलिया : रिश्तेदारी में दोस्त के साथ आया था युवक, गंगा में डूबा



हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के हांसनगर घाट पर स्नान करते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी विश्वजीत राम पुत्र विजय राम अपने गांव के ही दोस्त दीपक के साथ हांसनगर रिस्तेदारी में गया था। वहां से दोनों गंगा नदी में स्नान करने चले गए। वहां गहरे पानी में जाने से विश्वजीत डूब गया। विश्वजीत के साथी ने तुरंत यह सूचना परिजनों व पुलिस को दिया। 



थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने गंगा घाट जाकर गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली