बलिया : मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने दिखाई दिलेरी

बलिया : मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने दिखाई दिलेरी



मनियर, बलिया। मनियर ब्लाक की ग्राम पंचायत सरवार ककरट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर पर विकासखंड मनियर द्वारा रह रहे प्रवासी मजदूरों की सुधि नहीं लिया जा रहा है। मजदूरों के घर से खाना-नाश्ता जा रहा है। न तो वहां मास्क का वितरण हुआ है न ही सैनिटाइजर व साबुन ही उपलब्ध कराया गया है। रविवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष बांसडीह अवधेश यादव सोनू ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर करीब सवा दर्जन मजदूरों के बीच फल एवं साबुन वितरित किया।

बताते चलें कि पिछले करीब 14 दिनों से क्वॉरेंटाइन प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर चले गए हैं। नए मजदूरों को भी प्रशासन ने किसी प्रकार का सहायता नहीं दिया। ग्राम प्रधान ने एक दिन उनके बीच दो-दो केले वितरित किया था। इन मजदूरों के घर से बनकर खाना जा रहा था। इन पर दिलेरी दिखाते हुए सपा यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सोनू ने यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली