बलिया : किसानों की बात सुन मंत्री ने किया इन अफसरों को कॉल

बलिया : किसानों की बात सुन मंत्री ने किया इन अफसरों को कॉल


बलिया। महीनों पहले बाढ़ तबाही मचाकर चली गई। सैकड़ों एकड़ धान की फसल भी बहाकर लेती गई, लेकिन अभी तक एक धेला भी मुआवजा नहीं मिलने से गड़हांचल के किसान आहत हैं। किसानों ने फसल बीमा व बाढ़ राहत राशि के लिए बुधवार को क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी से उनके आवास पर भेंट किया। उन्हें पत्रक सौंप कर किसानों का लाभ शीघ्र दिवालने की मांग की।

मंत्री श्री तिवारी से मिलकर किसानों ने कहा कि बीते साल आई बाढ़ ने गड़हांचल में भयंकर तबाही मचायी थी। इलाके के बघौना, टुटुवारी, उजियार, मेड़वरा, रामगढ़, एकौनी, दौलतपुर, पिपरा, चौरा, कथरिया व फिरोजपुर बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गए थे। बाढ़ की विभीषिका ने किसानों की धान की फसल को बर्बाद कर दिया था। उसके तत्काल बाद प्रदेश सरकार ने उन सभी किसानों को बाढ़ राहत राशि देने का निर्णय लिया था, जिनकी फसल चौपट हो गई थी। 

सरकार की इस घोषणा के बाद गड़हांचल के किसान भी आशान्वित थे कि उन्हें भी उनकी बर्बाद हुए धान का मुआवजा मिलेगा। लेकिन साल बदल गया, किसान मुआवजे की बाट जोहते रह गए। यही नहीं खरीफ फसल 2019 के लिए किसानों ने प्रीमियम भी जमा किया था। बावजूद इसके फसल की क्षति होने पर बीमा की राशि अब तक नहीं मिली है। तहसील और बीमा कंपनी का चक्कर लगाकर थक चुके किसानों ने मंगलवार को बघौना गांव के बाहर खलिहान में एक बैठक भी की। जिसमें बाढ़ राहत व फसल बीमा की राशि के लिए चर्चा की गई। 

किसानों की बात सुनने के तुरंत बाद मंत्री श्री तिवारी ने कृषि उप निदेशक व जिला कृषि अधिकारी को बुलाकर किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। साथ ही किसानों को उनके लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर बिजेंद्र राय, अशोक राय, अक्षय राय एडवोकेट, सत्येंद्र राय, धनंजय उपाध्याय, मोहन राय, घनश्याम राय, संतोष सिंह व संजय सिंह आदि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक