उप निदेशक ने देखा बलिया के दो गांवों का सच

उप निदेशक ने देखा बलिया के दो गांवों का सच


सिकंदरपुर, बलिया। विकासखंड नवानगर में शुक्रवार को उप निदेशक (पंचायत) आजमगढ़ रामजीयावन राम ने ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बन रहे एनओएलबी व सामुदायिक शौचालय की रिपोर्ट कार्ड की गहनता से जांच किया। वही, 15वें वित्त से होने वाले कार्यो की जानकारी दी। फिर शौचालयों का हकीकत जानने नवानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों किशोर चेतन पहुंचे। सामुदायिक शौचालय की जांच व गुणवत्ता ठीक मिलने पर प्रधान रजनीश राय को बधाई दिया। 




वहां से उप निदेशक (पंचायत) आजमगढ़ ग्राम पंचायत कुंडीडीह पहुंचे और लाभार्थियों के एनओएलबी के तहत बने शौचालयो की जांच की।उप निदेशक ने बताया कि शौचालय के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। लोगों द्वारा गुणवत्ता के साथ शौचालय बनवाया जा रहा है। उनके साथ आजमगढ़ डीसी राजू पटेल भी मौजूद रहे। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी, एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा, सचिव विनोद कुमार गुप्ता, चंद्रेश्वर कुमार, राजकुमार,  प्रफुल्ल धुसिया, श्याम प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, रामपुकार राम, योगेंद्र कुमार, नागेंद्र यादव, अरविंद निगम, सुनील कुमार, खण्ड प्रेरक मंजीत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रामभजन, मुकेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद