बलिया में बरसाती पानी पर बवाल, आधा दर्जन घायल

बलिया में बरसाती पानी पर बवाल, आधा दर्जन घायल


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम स्थित नयी बस्ती में शुक्रवार की सुबह बरसाती पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षो से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

शुक्रवार को करीब दस बजे उक्त नयी बस्ती निवासी दशरथ यादव व रमाकांत यादव के बीच बरसात का पानी सब्जी के खेत में गिरने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मार-पीट हो गयी। इसमें एक पक्ष से रमाकांत यादव (40), बच्चा यादव (45) तथा दूसरे पक्ष से दशरथ यादव (55) व रामजी यादव (30) घायल हो गये। दोनों पक्षों ने इस मामले में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर