बलिया के PCO तिराहे पर फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

बलिया के PCO तिराहे पर फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला



चितबड़ागांव, बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव के मनोनीत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा संगठन की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि कला तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को नगर के पीसीओ तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया।

सीमा पर भारत व चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत से चीन के प्रति आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग चीन के उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक रहे हैं। अपने शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। 

इसी क्रम में नगर पंचायत के पीसीओ तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला बनाकर जुलूस निकालकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए नगर के पीसीओ तिराहे पर दहन किया। श्रीमती शशि कला के साथ निखिल कुमार सिंह उर्फ मंटू, राजीव कुमार सिंह, भीम राजभर, प्रवीण कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, टनटन यादव, अवनिन्द्र सिंह, विशाल कुमार तिवारी, राजकुमार शर्मा, पप्पू रावत, संतोष राम, गोविंद राम, स्नेही राम एवं विशाल कुमार तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।


अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे