बलिया : कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने मांगा मध्यमवर्गीय परिवारों का हक

बलिया : कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने मांगा मध्यमवर्गीय परिवारों का हक


मनियर, बलिया। बांसडीह विधानसभा के कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने मध्यमवर्गीय परिवारों की मदद के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। सरकार से मदद की मांग करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा है कि लाक डाउन में धंधा बंद हो जाने की वजह से मध्यम वर्ग के लोगों के  सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। 

सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन के लिए उन्हें पात्र गृहस्थी कार्ड पर पैसा देना पड़ रहा है। तेल, नमक, सब्जी की व्यवस्था करना उनके लिए एक समस्या बन गई है। ठेले, खोमचे, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों का फार्म भरा गया कि सरकार की तरफ से उनके खाते में 1000 रुपये आएगा, लेकिन रुपए अभी तक उनके खाते में नहीं आया। इसके चलते वे भुखमरी के कगार पर हैं। उनके खाते में जल्द से जल्द पैसे भेजने की मांग भी कांग्रेस नेता ने की।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि मध्यमवर्गीय परिवार स्वाभिमानी परिवार होता है। भले ही वह नमक रोटी खाएगा, लेकिन किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएगा। इसलिए सरकार को ऐसे परिवार के ऊपर गंभीरता से विचार करके उनके खाते में कम से कम पांच-पांच हजार रुपये भेजना चाहिए, ताकि करीब डेढ़ माह का लाक डाउन उन्हें बोझिल न कर सकें। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश