बलिया : भतीजा ने मारपीट कर चाचा को छत से फेंका, हालत गंभीर

बलिया : भतीजा ने मारपीट कर चाचा को छत से फेंका, हालत गंभीर


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अतरसुआं गांव में शनिवार की देर रात भतीजा ने चाचा को मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है, लेकिन आरोपी भतीजा घर छोड़कर फरार है।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अतरसुआं गांव निवासी विनोद सिंह उर्फ मुन्नी सिंह (42) पुत्र राम बदन सिंह खाना खाने के बाद अपने छत पर सोने चले गए। उसी बीच उनका भतीजा व अन्य लोग उनसे उलझ गए। मारपीट कर उन्हें छत से ही जमीन पर फेंक दिया। इससे विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।...
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी