बलिया : नहाते समय भांगड़ में डूबने से मासूम चचेरे भाईयों की मौत, मचा कोहराम

बलिया : नहाते समय भांगड़ में डूबने से मासूम चचेरे भाईयों की मौत, मचा कोहराम


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़रहा गांव दक्षिण स्थित भांगड़ में बुधवार की दोपहर नहाते समय गहरे पानी में दो चचेरे भाई डूब गये। इससे दोनों की मौत हो गयी।सूचना पर दोकटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से रामपुर कोड़रहा गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के घर के परिजन दहाड़े मार कर विलाप कर रहे थे।

बता दे कि रामपुर कोड़रहा गावं निवासी सजंय यादव का छः वर्षीय पुत्र विक्की व अजय यादव का पांच वर्षीय पुत्र दुर्गेश दोपहर मे नहाने के लिए गांव से सटे दक्षिण भागड़ मे उतर गये। नहाते नहाते गहरे पानी मे चले गये।काफी समय बीत जाने पर जब दोनो घर नही लौटे तो परिजन परेशान होकर खोजने लगे। तब गांव के बच्चो ने बताया कि दोनो भागड़ में नहा रहे थे। ग्रामीणो और परिजनो ने पानी में खोजना शुरू किया तो दोनों का शव मिला।दोनो मृतक बच्चो के पिता भाई है। घटना से रामपुर कोड़रहा गांव मे कोहराम मचा हुआ है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व