शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बताई ये वजह

शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बताई ये वजह


अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के खरखौदा आजम गांव निवासी रामभरोसे सैनी (38) पुत्र हरिराम गांव के ही जंगल में शीशम के पेड़ पर गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कमालपुर जैद के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था।

मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पड़ताल शुरू की। ग्राम प्रधान की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें अपनी पहली पत्नी, बड़े बेटे व पिता पर प्रताड़ित कर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दूसरी पत्नी के साथ रहता था अमरोहा

बताया जाता है कि रामभरोसे ने दो शादी की थी। पहली शादी के बाद उसने एक अन्य महिला के साथ प्रेम विवाह किया था। फिलहाल वक्त वह उसी के साथ अमरोहा में रह रहा था, जबकि पहली पत्नी गांव में ही रह रही थी। उसने आत्महत्या गांव में ही आकर क्यों की, यह बड़ा सवाल बना है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। मृतक की दूसरी पत्नी बबीता की तहरीर व सुसाइड नोट के आधार पर रामभरोसे के पिता हरिराम, पहली पत्नी सुमन, बड़े बेटे नितिन व एक अन्य के खिलाफ प्रताड़ित कर हत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक