बलिया : स्वामी हरेराम ब्रह्मचारी जी का गांव बना हॉटस्पाट, पुलिस का पहरा

बलिया : स्वामी हरेराम ब्रह्मचारी जी का गांव बना हॉटस्पाट, पुलिस का पहरा


मझौवां, बलिया। बैरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत केहरपुर के पुरवा सुघरछपरा को प्रशासन और एडीओ पंचायत योगेश चौबे के निर्देश पर प्रधान विजयकांत पाण्डेय ने शनिवार को पूरी तरह से रास्ता सील करा दिया है। यहां से शुक्रवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। 



एनएच-31 से गांव के अन्दर जाने वाले दोनों मार्ग पर बांस-बल्ली की बैरिकेटिंग की गयी। हालांकि इनमें से फिलहाल मुख्य मार्ग पर ही पुलिस का पहरा है। दूसरे मार्ग पर पहरा नही होने के कारण कुछ लोग बैरिकेटिंग के अन्दर से आते-जाते देखे जा रहे है। इस सम्बन्ध में बैरिया थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने कहा कि नये हॉट स्पाट के लिये जिले से फोर्स की मांग की गयी है। शाम तक दूसरे मार्ग पर भी पहरा लगा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों में रहने की अपील की। कहा कि अन्यथा की स्थिति में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे