बलिया : लॉकडाउन में चोरों ने चटकाया तीन दुकानों का ताला, सोती रही पुलिस

बलिया : लॉकडाउन में चोरों ने चटकाया तीन दुकानों का ताला, सोती रही पुलिस


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी चट्टी पर चोरों ने बुधवार की रात तीन  दुकानों का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा लिया। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। 

निपनिया निवासी संजय कुमार पुत्र रामप्रीत यादव के कॉमन सर्विस सेंटर से चोरों ने दो बैटरी, एक इनवर्टर, लैपटॉप, डेस्कटॉप, लैमिनेशन मशीन व प्रिंटर पर हाथ साफ कर दिया। सरकंडा निवासी मुन्नीलाल पासवान पुत्र सुदामा पासवान की सर्राफा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर, इनवर्टर तथा बैटरी चुरा लिया। इसी रात चोरों ने निपनिया निवासी जय नंद यादव पुत्र विशेश्वर चौधरी के जनरल स्टोर की दुकान को तोड़कर सर्फ, क्रीम सहित जनरल स्टोर का करीब पंद्रह हजार रुपये का सामान चोरों ने चुरा लिया। पीड़ितों ने मनियर थाने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली