बलिया : केन्द्र और राज्य सरकार की नाकाफी के खिलाफ धरना, वक्ताओं ने लगाए ये आरोप

बलिया : केन्द्र और राज्य सरकार की नाकाफी के खिलाफ धरना, वक्ताओं ने लगाए ये आरोप


बलिया। कोरोना संक्रमण की महामारी के दौरान देश के मजदूरों, कामगारों पर आए आर्थिक संकट से उबारने के लिए केन्द्र और राज्य की सरकारों के नाकाफी प्रयासों के विरूद्ध भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे धरना कार्यक्रम के तहत आज ग्रामसभा दुर्गीपुर में शारीरिक दूरी का अनुसरण करते हुए सुभासपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने लॉकडाउन के नाम पर गरीब मजदूरों के साथ छल किया है। उनके परिजनों को महज कुछ रूपये देकर उनका रोजगार छीन लिया गया, जबकि कुछ पूंजीपतियों पर सरकारी कृपा दिखाते हुए 68 हजार करोड़ रूपये माफ कर दिया गया। कहा कि कोरोना महामारी का डर दिखाकर श्रम कानून को निलंबित कर मजदूरों के अधिकारों को छीनकर उनके शोषण का रास्ता आसान किया गया है।

कहा कि गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर और भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेताओं ने रोजगार विहीन सभी कामगारों को 15 हजार रूपये प्रतिमाह देने की मांग को लेकर यह महाअभियान शुरू किया है। इसमें अनेक समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपना नैतिक समर्थन देना शुरू कर दिया है। कहा कि मजदूरों, गरीबों की चट्टानी एकता के बल पर संकल्प मोर्चा अपनी मांगे मनवाने में जरूर कामयाब होगा। धरने में उमापति राजभर, बजरंगी राजभर, संजय राजभर, अवधेश यादव, अखिलेश राजभर, शिवधनी राजभर, रविशंकर आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। 

विनोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद