बलिया : हॉट-स्पॉट गांव संग क्वारंटाइन सेन्टरों का जायजा लें SDM ने दिया यह निर्देश

बलिया : हॉट-स्पॉट गांव संग क्वारंटाइन सेन्टरों का जायजा लें SDM ने दिया यह निर्देश


बैरिया, बलिया। हॉट-स्पॉट क्षेत्र चांददियर में गुरुवार को उप जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के दौरा कर गांव के सफाई एवं क्वारंटाइन सेन्टरों का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने जनपद के प्रथम करोना पाजेटिव के लिए चर्चा में आकर हॉट स्पॉट बन चुके गांव चांददियर का औचक निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी के साथ सीओ अशोक सिंह, नायब तहसीलदार रजत सिंह, मुरलीछपरा विकास खण्ड अधिकारी एके सिंह व चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कई कर्मचारी भी दौरा में शामिल रहे।

उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव, सचिव, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि गाइड लाइन का आरक्षतः पालन होना चाहिए। जिन व्यक्तियों के पास होम क्वारंटाइन के लिए उपयुक्त आवास नहीं है, उन्हें प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटाइन किया जाय। क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि क्वारंटाइन सेन्टरों से रात्रि को अपने घर भागने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे