बलिया : प्राशिसं रसड़ा प्रदेश का इकलौता संघ, जो शिक्षामित्र के निधन पर करता है यह काम

बलिया : प्राशिसं रसड़ा प्रदेश का इकलौता संघ, जो शिक्षामित्र के निधन पर करता है यह काम



बलिया। शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय महतवार पर तैनात शिक्षामित्र सुमन सिंह (40) के असामयिक निधन से मर्माहत शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में रसड़ा शिक्षक आपदा कोष से 50 हजार रुपये की अहेतुक सहायता पीड़ित परिवार को दी।
बैंक बंद होने की वजह से कुछ दिक्कत जरूर हुई लेकिन शिक्षकों ने अपनी तरफ से व्यवस्था कर मृतका के पति संजय कुमार सिंह को उनके घर जाकर यह धनराशि सौंपी।

प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि रसड़ा क्षेत्र के शिक्षकों ने एक आपदा कोष बनाया है, ताकि किसी भी शिक्षक, शिक्षामित्र या रसोईया के आकस्मिक निधन पर उसके परिवार को तत्कालिक सहायता की जा सके। इस आपदा कोष में सिर्फ रसड़ा के शिक्षक ही सहयोग राशि जमा करते हैं। बताया कि इस कोष से रसड़ा क्षेत्र के किसी शिक्षक के निधन पर एक लाख,  शिक्षामित्र के निधन पर 50,000 व रसोईया के निधन पर 25000 की सहयोग राशि उसके परिजन को दी जाती है।

कहा कि शिक्षामित्र सुमन सिंह का निधन रविवार को शनिवार को हो गया था। इसकी जानकारी होते ही रविवार को उनके घर जाकर पति संजय कुमार सिंह को ₹50000 की सहायता राशि दी गई। अब तक इस कोष से रसड़ा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन शिक्षक, शिक्षामित्र व रसोईया के परिजनों को मदद दी जा चुकी है। कहा कि सुमन सिंह के पति को सहयोग राशि देते समय सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया। इस मौके पर उदयनारायण राम, नमोनारायण सिंह, राजेश कुमार सिंह, भृगुनाथ सिंह, संजय यादव, रणविजय सिंह, राजाराम एवं अनूप तिवारी उपस्थित रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश