बलिया : दंतेवाड़ा से पहुंचा जवान का शव, मचा कोहराम

बलिया : दंतेवाड़ा से पहुंचा जवान का शव, मचा कोहराम


बांसडीहरोड, बलिया। छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात जवान मुन्ना यादव का शव गुरुवार को जैसे ही गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। अपने लाल के अंतिम दर्शन को ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी बीच, जवान की पत्नी सीमा भी कलकत्ता से पहुंची। Lockdown की वजह से वह कलकत्ता में फंसी थी, परमिशन करवाकर गुरुवार को ही उसे बुलाया गया। पत्नी के साथ ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। गांव के लोग भी मायूस थे, क्योंकि मुन्ना काफी मिलनसार थे। 


क्षेत्र के बजहां गांव निवासी मुन्ना यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में जवान थे। इनकी तैनाती दंतेवाड़ा में थी। दुर्घटनावश बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। गुरुवार को जवान का शव गांव पंहुचते ही कोहराम मच गया। इस घटना से न सिर्फ जवान के परिजन, बल्कि पूरा गांव आहत दिखा। 26 वर्षीय जवान की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी चीत्कार ने पूरे गांव का झकझोर कर दिया है।  

वर्ष 2016 में हुई थी शादी

जवान मुन्ना की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। पत्नी सीमा का रो रो कर बुरा हाल था। इस घटना ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां लूट ली है। शव के साथ आये छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भी काफी दुखी दिखे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे