बलिया में लावारिश पड़ी लालबत्ती और हूटर लगी चार 'जहाज', क्या हैं राज

बलिया में लावारिश पड़ी लालबत्ती और हूटर लगी चार 'जहाज', क्या हैं राज


बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सरकारी सिस्टम के सुप्तावस्था से गायघाट कुआं नम्बर एक से दक्षिण दिशा में लाखों का मोटरबोट कबाड़ में तब्दील हो चुका है। इनकी संख्या एक-दो नहीं, बल्कि चार है। इसकी कीमत भी लाखों में होगी।लेकिन इसकी परवाह सम्बंधित विभाग को भी नहीं है। हो भी क्यों, उसकी पगार तो खरी है।खामियाजा तो आम आदमी को भुगतना पड़ता है, क्योंकि भारी-भरकम टैक्स का भार तो आम आदमी पर है।



विदित हो कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग-31 के गायघाट कुआं नम्बर एक के समीप कई वर्षों से लगभग 4-5 मोटरबोट लावारिसों की तरह पड़ा हुआ है। सभी पर लालबत्ती और हूटर लगा है। इनमें से तो दो ऐसे छोटे मोटरबोट है, जो अत्याधुनिक बचाव-राहत के साजो-सामान से परिपूर्ण है। सम्भवतया यह मोटरबोट बाढ़ की विभीषिका में  ग्रामीणों के  बचाव व राहत के लिए ही आया होगा। कुछ लोग तो यह भी बताते है कि जलमार्ग के समय कुंआ नम्बर एक (गायघाट) स्टेशन भी था, जिसे जहाज घाट कहा जाता है।



संसाधनों के अभाव का रोना रोने वाले सम्बंधित विभाग पर यहां सवालिया निशान है कि आखिर ये मोटरबोट कैसे कूड़े में तब्दील हो गया। सूत्रों की माने तो इस मोटरबोट के संचालन के लिए चार चालक दल का स्टाफ था, जो कि अब सेवानिवृत्त हो चुका है।


इन चालकों की सेवानिवृत्ति के पश्चात किसी अन्य का नियुक्ति न होने से ये मोटरबोट वीरान से हो गए और धीरे-धीरे कबाड़ हो गया। इनमें से तो कुछ की हालत देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ये जब से आये है, तब से शायद ही कभी स्टार्ट करके ट्रायल भी हुआ होगा।


बलिया से रवीन्द्र तिवारी की खास रिपोर्ट

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या