बलिया : लॉकडाउन के बीच दो सभासदों को शपथ दिला चेयरमैन ने कही ये बात

बलिया : लॉकडाउन के बीच दो सभासदों को शपथ दिला चेयरमैन ने कही ये बात


बांसडीह, बलिया। नगर पंचायत कार्यालय बांसडीह में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शासन की ओर से नामित तीन सदस्यों में से दो सदस्यों को नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू सिंह ने शपथ दिलाई। एक सदस्य नगर से बाहर है, लिहाजा उनका शपथ बाद में कराया जाएगा।

मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि अभी तक नगर पंचायत बोर्ड मे कुल 15 सभासद थे। शासन ने तीन नामित सदस्यों को चयनित किया है। इसमें वार्ड नं 6 से प्रतुल कुमार ओझा, वार्ड नं 4 से कन्हैया प्रसाद व वार्ड नं 8 से शशिकला सिंह शामिल हैं। अब बोर्ड में सभासदों की संख्या 18 हो गई है। अध्यक्ष रेनू सिंह ने दोनों सभासदों को विधि सम्मत शपथ दिलाई और कर्मठता के साथ सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके अधिशाषी अधिकारी सीमा राय, सूर्यप्रकाश सिंह, सुरेश मिश्रा सहित में अन्य लोग मौजूद रहे।

विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद