बलिया की फुटबाल खिलाड़ी घायल, हालत नाजुक
On



बलिया। प्रैक्टिस के दौरान घायल फुटबाल खिलाड़ी नीशू घायल हो गई है। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह निवासी नीशू जूनियर हाई स्कूल की छात्रा है। मजदूर पिता की होनहार बिटिया का इलाज वेदांता हास्पीटल आजमगढ़ में चल रहा है, लेकिन आर्थिक परेशानी सामने आ रही है।
यह बात संज्ञान में आते ही जिला खो-खो एसोसिएशन सार्थक पहल में जुटा है, ताकि बलिया की इस खिलाड़ी को बचाया जा सकें। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरूण कुमार सिंह, सचिव विनोद कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष सुश्री कनक चक्रधर ने बताया कि इस खिलाड़ी की सहायता के लिए हम तैयार है। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि, खिलाड़ी किस खेल की है, कौन है ? बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि, ख़िलाड़ी हमारे बलिया की है।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 23:13:18
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...



Comments