कन्या सुमंगल: अब पैदा हो बेटी मनाईये जश्न,सरकार देगी धन

कन्या सुमंगल: अब पैदा हो बेटी मनाईये जश्न,सरकार देगी धन


बलिया। प्रदेश में कन्याओं के भविष्य और विकास के लिए शासन की तरफ से ‘कन्या सुमंगल योजना’ का आगाज कर दिया गया है। यह योजना छह स्टेज में लागू होगी और कुल मिलाकर 15 हजार रूपए का लाभ दिया जाएगा। इसकी शुरूआत एक अप्रैल से ही हो गयी है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी केके राय ने बताया कि कन्या के पैदा होने के साथ उसकी उच्च शिक्षा तक सरकार द्वारा 15 हजार रूपए अलग-अलग मदों में दिए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार एक परिवार में सिर्फ दो कन्याओं को इसका लाभ मिल पाएगा। बालिका के पैदा होने के साथ ही शासन की ओर से दो हजार मिलेगा। एक वर्ष की आयु तक पूर्ण टीकाकरण हो जाने पर एक हजार रूपए, स्कूल में प्रथम कक्षा में प्रवेश के साथ ही दो हजार, कक्षा 6 में पहुंचने पर दो हजार, कक्षा 9 में पहुंचने पर तीन हजार और 12वीं कक्षा पास करने के बाद पांच हजार रूपए दिए जाएंगे। इस प्रकार छह स्टेज में कुल 15 हजार रूपए मिलेंगे। लाभार्थी को योजना के तहत देय धनराशि पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। लाभार्थी के अव्यस्क होने की दशा में उसकी मां के खाते में या मां के नहीं होने की दशा में पिता के बैंक खाते में हस्तान्तरित की जाएगी।

 योजना की पात्रता

 जिला प्रोबेशन अधिकारी केके राय के मुताबिक, हर परिवार की दो कन्याओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि पहली कन्या के जन्म के बाद जुड़वा कन्याओं का जन्म होता है तो तीनों को इसका लाभ मिलेगा। पात्र परिवार यूपी के निवासी हों और वार्षिक आय तीन लाख से उपर नहीं हो। परिवार में अधिकतम दो बच्चे ही हों। जिन कन्याओं का जन्म 1 अप्रैल, 2019 के बाद हुआ होगा, उनको ही लाभ मिलेगा।


यहां होगा आवेदन

 कन्या सुमंगल योजना का लाभ लेने के लिए प्राथमिक रूप से ऑनलाईन आवेदन किया जाएगा। इसके अलावा पात्र परिवार जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपजिलाधिकारी या खंड विकास अधिकारी के यहां भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली