बलिया : Road Accident में तीसरी मौत, मां-बाप और पत्नी की मौत से टूटा प्रभु
On



मनियर, बलिया। मनियर-सिकंदरपुर मार्ग पर पश्चिम पटखौली गांव के पास पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल महिला की मौत शुक्रवार की रात हो गयी। इस तरह सास-ससुर के बाद इस घटना में यह तीसरी मौत है। इस घटना ने परिवार को झकझोर दिया है।
गौरतलब हो कि पहली जुलाई 2020 को शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी अशोक राजभर, करीब एक दशक से मनियर थाना क्षेत्र के पश्चिम पटखौली स्थित ससुराल अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। वे जमीन खरीदकर झोपड़ी में परिवार सहित गुजर-बसर कर रहे थे।
एक जुलाई की रात बेकाबू स्कार्पियो ने अशोक (60) और उनकी पत्नी सुमित्रा (54) तथा बहू रामुनी देवी (30) पत्नी प्रभु राजभर को रौंद दिया था। इससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सुमित्रा जिला अस्पताल में उसी दिन जिन्दगी की जंग हार गई थी। घायल बहू रामुनी का इलाज मऊ में चल रहा था, जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गयी। एक साथ मां-बाप और पत्नी को खोकर प्रभु का रो-रोकर बुरा हाल है।
वीरेन्द्र सिंह
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 22:55:36
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...



Comments