बलिया : गायों को सेनेटाइज कर मशीन से निकाला जा रहा दूध, ताकि...

बलिया : गायों को सेनेटाइज कर मशीन से निकाला जा रहा दूध, ताकि...


बलिया। कोरोना संक्रमण के चलते सम्पूर्ण भारत लॉक डाउन में चल रहा है। हर जगह सतर्कता बरती जा रही है। वहीं बलिया के परिखरा गांव में एक ऐसा दुग्ध उत्पादन केंद्र है, जहां कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पहले गायों को सेनेटाइज किया जाता है। उसके बाद थन को धोकर मशीन से दूध निकालकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। निजी डेयरी फर्म के मालिक चन्द्र प्रकाश सिंह की माने तो इस तरकीब से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।


शहर से सटे परिखरा गांव निवासी चन्द्र प्रकाश सिंह बताते है कि गायों को अच्छी तरह से धोया जाता है। फिर, पीठ पर मशीन लगाकर गायों को सेनेटाइजर से सेनेटाइज किया जाता है। गाय के थन को भी धोने के बाद पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाता है। गाय से दूध निकालने के लिए भी हाथ का उपयोग न करते हुए मशीन से दूध निकाला जा रहा है।

आप जानते हैं कि लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या हर जगह बढ़ते जा रही है। आपको बता दें कि बलिया जनपद ग्रीन जोन में था, परन्तु 11 मई से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब दर्जनों से ऊपर हो गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सफाई ही उपाय है। वहीं दुग्ध उत्पादक चन्द्र प्रकाश की माने तो जिस तरह से वे दूध सफाई से निकालते है। निश्चित ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक