बलिया : Lockdown पर नागरिकों को यूं जागरूक कर रही EO

बलिया : Lockdown पर नागरिकों को यूं जागरूक कर रही EO


मनियर, बलिया। कस्बा मनियर स्थित वार्ड नम्बर चार के चांदूपाकड़ स्थित शिव मंदिर के पास सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की अध्यक्षता में कोरोना निगरानी समिति की बैठक की गयी। 

बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करने के लिए साबुन से हाथ धोने, मास्क पहनने, सेनेटाइजर आदि का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने व होम क्वारंटाइन हो रहे लोगों को विशेष निगरानी रखने का सुझाव दिया गया। ईओ मनियर ने कहा कि इस महामारी में बहुत जरूरी हो, तब मास्क लगाकर घर से बाहर निकले।

गैर प्रान्त से आ रहे लोगों पर विशेष ध्यान दे। अपने सभासदों सहित उच्च अधिकारियों से अवगत करावे। होम क्वारंटाइन किये गये लोगों द्वारा उलंघन करने पर तुरन्त अवगत करावे। इस मौके पर विनोद कुमार सिंह, शक्ति सिंह, कृष्णा, पिन्टु गुप्ता, अरविन्द ठाकुर सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे