बलिया : JNC University परिसर में अभाविप का प्रदर्शन, ये रही मांग

बलिया : JNC University परिसर में अभाविप का प्रदर्शन, ये रही मांग


बलिया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू के नेतृत्व में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा वार्षिक परीक्षाओं के नवीन कार्यक्रम के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही 15 सूत्रीय मांगपत्र कुलपति को सौंपा।

विभाग संगठन मंत्री मनीष ने बताया कि कोरोना वायरस से पूरा विश्व परेशान है। इससे हमारा देश भी अछूता नहीं है। रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इन विषम परिस्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जुलाई के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी करना कहीं से भी उचित नहीं है। इससे कोरोना वायरस महामारी का जनपद में बहुत ही व्यापक स्तर से फैलाव हो सकता है, जो छात्र हित में कहीं से भी उचित नहीं है।

टीडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय को तुगलकी फरमान बताते हुए परीक्षा कार्यक्रम तत्काल हटाने का आग्रह किया। जिला संयोजक आलोक सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद पूरे देश में लाखों छात्रों के सम्पर्क में हैं। बताया कि जनपद के 5228 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा कराने का सुझाव दिया हैं।इस अवसर पर मयंक शेखर, राकेश गुप्ता, प्रीतम प्रजापति, पंकज राय, अभिनव ,चँचल, रोशन, चंद्रकांत आदित्य, हिमांशु पाठक आदि लोग रहे।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद