बलिया : 6 हॉटस्पॉट वाले तहसील में बना कंट्रोल रूम

बलिया : 6 हॉटस्पॉट वाले तहसील में बना कंट्रोल रूम


बैरिया, बलिया। उप जिलाधिकारी सुरेश पाल ने बैरिया तहसील में कोविड-19 से संबंधित कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश निर्गत किया है। एसडीएम ने बताया कि यह कंट्रोल रूम दो शिफ्ट में काम करेगा। पहला शिफ्ट प्रातः 08 बजे से शाम 4 बजे तक जिनका दूरभाष नं. 09918175418 व दूसरा शिफ्ट शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे व दूरभाष न09506427237 है। 

कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी जिला कंट्रोल रूम से दी गयी जानकारी तहसील स्तर पर प्रतिदिन रजिस्टर पर अंकित करते हुए जिला स्तर से मांगी गयी रिपोर्ट को जिला मुख्यालय को प्रेषित करेंगे। उप जिलाधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि इस तहसील के कंट्रोल रूम का इंचार्ज प्रभारी तहसीलदार रजत सिंह होंगे। विदित है कि क्षेत्र में कुल 5 ग्राम पंचायत व एक नगर पंचायत को हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया गया है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार