बलिया : जम्मू-काश्मीर से पैदल ही घर पहुंची महिला, होम क्वारंटाइन

बलिया : जम्मू-काश्मीर से पैदल ही घर पहुंची महिला, होम क्वारंटाइन


बांसडीह, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मल्होवा निवासी एक महिला जम्मू काश्मीर से पैदल ही गांव पहुंच गयी। इससे गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार को एक महिला जम्मू काश्मीर से पैदल चलकर अपने घर मल्हौवा पहुंच गयी।उसका पूरा परिवार जम्मू काश्मीर ही रहता है।ग्रामीणों के अनुसार महिला की मानसिक स्थित सही नही है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रसाशन सहित स्वास्थ टीम को दिया।मौके पर पहुंची स्वास्थ टीम महिला के व्यवहार से किसी प्रकार की सैम्पलिंग नहीं कर सकी एवं टीम खाली हाथ वापस लौट आयी। 

स्वास्थ टीम में शामिल डाक्टर बीर बहादुर का कहना है कि महिला से बात करने पर वह बता रही है कि वह दो माह पहले ही अपने मायके आयी थी। शनिवार को गांव आयी है। महिला देखने मे स्वस्थ है। गांव के प्रधान एवं प्रशासन द्वारा उसे 14 दिन का नोटिस चस्पा कर एकांतवास करने की सलाह दी गयी। गांव के प्रधान द्वारा महिला के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। डॉ वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। महिला की सैम्पलिंग जनपदीय टीम करेगी।

विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली