बलिया : सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन, नौ गिरफ्तार

बलिया : सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन, नौ गिरफ्तार


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला-कोल्ड स्टोरेज मार्ग पर तहसील व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम सुबह 8 बजे बीवी टोला सब्जी मंडी पहुंची। वहां दुकानों पर सोशल डिस्टेंस पूरी तरह से टूटा मिला। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। वही पुलिस ने 9 लोगो को गिरफ्तार कर उनके सब्जी सहित ठेलिया को भी थाने ले गयी। 

सीओ अशोक सिंह ने सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा बिहार के तरफ सब्जी न भेजने का सख्त निर्देश दुकानदारों को दिया। सब्जी मंडी से निकलकर अधिकारियों की टीम रानीगंज बाजार में पहुंची और अनुमति प्राप्त दुकानदारों की जांच की। रानीगंज बाजार से शिकायत मिली थी कि काफी संख्या में बिना अनुमति वाली दुकानें भी सुबह 7 से 10 खुल रही हैं। साथ ही सामानों पर अतिरिक्त कीमत लेकर दुकानदार खरीदारों से ले रहे हैं। एसडीएम ने बाजार में सख्त चेतावनी दी कि बिना अनुमति की दुकान खुली पाई जाने, निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने की शिकायत मिली तो जेल भेजने के साथ ही कानूनी कार्रवाई एक साथ होगी। 

एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक आवश्यक वस्तुओं को लाने के लिए यहां पर्याप्त व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने अपना मोबाइल नंबर भी लोगो को दिया, ताकि लोग शिकायत कर सके। मंडी से गिरफ्तार लोगो के खिलाफ 188, 269 व धारा 3 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। पुलिस की इस कारवाई से सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस कारवाई में अधिकारी द्वय के अलावा इंस्पेक्टर संजय त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रजत सिंह, चौकी इंचार्ज बैरिया हीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


शिव दयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली