फिर दिखने लगी बलिया में सीपीसी की हनक, सकते में अधिकारी

फिर दिखने लगी बलिया में सीपीसी की हनक, सकते में अधिकारी


बलिया। जनपद के बतौर जिलाधिकारी अपनी हनक के लिए जाने जाने वाले वर्तमान में उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन एवं पोषण निगम, लखनऊ के प्रबंध निदेशक डॉ0 सेंथिल पांडियन सी के बलिया के नोडल अधिकारी बनते ही एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों में उनकी हनक दिखने लगी है।
इस बात का प्रमाण जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत द्वारा अपने मातहतों को निर्देशित पत्र से मिलता है। जिसमें डीएम ने नोडल अधिकारी डॉ0 सेंथिल पांडियन सी के 15 व 16 जून को जनपद प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर अधीनस्थों को कड़ा निर्देश जारी किया है, जिसमें उन्होंने समस्त प्रपत्रों के साथ मौके पर मौजूद रहने को कहा है।
साथ ही चेताया है कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय ना छोड़े। इतना ही नहीं डीएम ने पूर्व दी गई छुट्टियों को भी निरस्त कर दिया है, ताकि प्रभारी अधिकारी के निरीक्षण के दौरान कोई खाली सामने न आये।
बता दे कि प्रदेश की योगी सरकार ने बीते उस जून एक शासनादेश पत्र संख्या 970/31-2019-65/2014 टीसी-1 दिनांक 10 जून 2019 को जारी करते हुए डॉ0 सेंथिल पांडियन सी को बलिया जनपद का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। जो जिले में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण कर सरकार को वस्तु स्थिति से अवगत करायेंगे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद