गला रेत कर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गला रेत कर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस


गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके के मदरहा नकटा टोला में शुक्रवार की सुबह दूरसंचार विभाग से सेवा निवृत्ति एसडीओ अनंत साहनी की पत्नी चंद्रावती देवी (70) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रावती अपने मायके में रहती थी। पति अपने गांव बड़हलगंज के तिवारीपुर के साथ ही पत्नी के साथ भी रहा करते थे। चंद्रावती की 6 बेटियों में से दो बेटी गीता और संगीता निवासी पर रहती है। चंद्रावती पहले संगीता के साथ गांव में बने मकान में रहती थी, लेकिन 6 महीने पहले कुछ विवाद होने पर वह बड़ी बेटी के घर चली आई थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को बेटी संगीता के बेटे विपिन से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पुलिस भी आई थी।

पुलिस समझा-बुझाकर लौट गई और फिर मामला शांत हो गया था। शुक्रवार की सुबह चंद्रावती टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान बेरहमी से गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई। संगीता के घर के सामने शव देखकर गांव वालों ने उनके घरवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal