...और खेत में ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया बलिया का यह शख्स

...और खेत में ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया बलिया का यह शख्स


बलिया। कोरोना को हराने के लिए लोग अपना तरकीब अपना रहे है। लॉकडाउन का पालन करते हुए बाहर से आने वाले कुछ जागरूक लोग क्वारंटाइन को लेकर सफल संदेश भी दे रहे है। इन्हीं जागरूक लोगों में शामिल है बैरिया तहसील क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी परशुराम। पानीपत से अपने घर आये परशुराम अपने और अपनों को बचाने के लिए न तो होम कोरेण्टाइन है न ही किसी कोरेण्टाईन सेंटर में है, बल्कि घर से दूर खेत में ही तिरपाल टांगकर खुद को क्वारंटाइन किये हुए है। 

दुर्जनपुर निवासी परशुराम हरियाणा के पानीपत अपनी पुत्री के यहां सगाई में गए थे। लाकडाउन में वही फंस गए थे। करीब दो महीने बाद बेटी और उसके पुत्र के साथ  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से बलिया अपने घर दुर्जनपुर पहुंचे, जहां वो अपने घर न जाकर खेत मे ही कोरेण्टाईन है। इसी तरह मुन्ना यादव है, जो मुम्बई में काम करते थे। निजी साधन से बलिया पहुंचे, मगर कोरोना से बचने और अपनों को बचाने के लिए किसी कोरेण्टाईन सेंटर या अपने घर न जाकर खेत मे ही कोरेण्टाईन है। आपको बता दे कि इनका यह गांव हाट स्पाट जोन घोषित है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा