हाईटेक हुए लेखपाल: 270 को डीएम ने दिया लैपटाप

हाईटेक हुए लेखपाल: 270 को डीएम ने दिया लैपटाप


बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में तैनात लेखपालों को लैपटाप वितरण एवं प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वितरण के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लेखपालों को बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप आप लोगो को लैपटाप दिया जा रहा है। जिससे आप लोगों को समस्त कार्य आनलाइन करना है। आप लोग सरकार की अंतिम कड़ी है जिनको मजबूती प्रदान की जा रही है, जिससे शासन और प्रशासन को लाभ मिलेगा। नई-नई तकनीकें आएगी और उसकी जानकारी करके कार्य को करते रहना है। एनआईसी से आये हुए एडीआईओ हरिदेव कंप्यूटर इंजीनियर पंकज सिंह द्वारा लेखपालों को लैपटाप के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जनपद में कुल 542 लैपटाप मौजूद है। जिले में कुल 524 लेखपाल तैनात है जिसमें से 270 लेखपालों को लैपटाप वितरण किया गया। बुधवार को सदर तहसील के 173 लेखपालों व बांसडीह तहसील के 97 लेखपालों को लैपटाप वितरण किया गया। शेष लेखपालों को अगले कार्य दिवस में लैपटाप वितरण किया जाएगा। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामआसरे, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रवरशील वर्नवाल, दोनों तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी ए0के0 पाण्डेय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या