विपणन निरीक्षक विनीता तिवारी की पहल दिखा रही रंग, खूब हो रही खरीद

विपणन निरीक्षक विनीता तिवारी की पहल दिखा रही रंग, खूब हो रही खरीद



चितबड़ागांव, बलिया। विपणन निरीक्षक कार्यालय चितबड़ागांव गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद खूब हो रही है। शासन की आनलाइन टोकन ब्यवस्था से केन्द्र पर भीड़ भी नहीं लग रही है।

क्रय केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक विनीता तिवारी ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। टोकन में ही किसान के गेहूं के खरीद की तिथि निर्धारित रहती है। ऐसा होने से क्रय केंद्र पर अनावश्यक भीड़ नहीं लग रही है। इससे लॉक डाउन के नियम के अंतर्गत शारीरिक दूरी का पालन करना भी आसान हो रहा है। किसानों को अनावश्यक भाग दौड़ से निजात भी मिल जा रही है।

प्रति दिन अधिकतम 350 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सकता है। क्रय केंद्र प्रभारी ने कहा कि जो किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, वे किसी भी जन सेवा केंद्र से अपना टोकन प्राप्त कर लें, ताकि उनको टोकन द्वारा खरीद की तिथि ज्ञात हो सके। वे निर्धारित तिथि पर ही अपना गेहूं क्रय केंद्र पर लाएं, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो और शासन के दिशा निर्देशों का पालन कराया जा सके।


अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक