बलिया : निगरानी समिति को तहसीलदार ने दिया यह टिप्स

बलिया : निगरानी समिति को तहसीलदार ने दिया यह टिप्स


बैरिया, बलिया। कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाशनगर) की ग्राम निगरानी समिति की बैठक में प्रभारी तहसीलदार रजत सिंह ने आगन्तुक व्यक्तियों के क्वारंटाइन सम्बन्धित विन्दुओं पर सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में प्रधान रूबी सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश कुमार सिंह समेत सभी सदस्य शामिल हुए। 

अध्यक्षता करते हुए प्रभारी तहसीलदार रजत सिंह ने कहा कि गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की लिखित सूचना एकत्रित करना अनिवार्य है। यद्यपि होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। जिनके पास अपने घर में उपयुक्त जगह नहीं है, उन्हें गांव के प्राइमरी विद्यालयों में स्थान दिया जा सकता है। उनका खाना उनके घर से आएगा।

जिनके घर खाने के लिये भी दिक्कत है, उन्हें ग्राम पंचायत द्वारा व्यवस्था कराई जाए। खर्च का सारा स्टीमेट बना कर विकास खण्ड पर प्रस्तुत किया जाय। जो व्यक्ति घर और खाना दोनों से सम्पन्न है, परन्तु वे अपने परिवार के सुरक्षा के दृष्टगत विद्यालयों में रहना चाहते हो, उन्हें भी रहने दिया जाय। परन्तु क्वारंटाइन के रहन-सहन व सोशल-डिक्टेन्नशन का बिल्कुल ख्याल रखना है। 

अगर कोई व्यक्ति निर्देशित नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे समझाया जाय। वह उस पर भी नही मानता है तो उसकी सूचना विकास खण्ड अथवा तहसील मुख्यालय पर बने कंट्रोल सेंटर को दिए जाय, जिससे उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा