बलिया : 8 पीएम फ्रूटी, रायल स्टेज व इंपीरियल ब्लू के साथ दो गिरफ्तार

बलिया : 8 पीएम फ्रूटी, रायल स्टेज व इंपीरियल ब्लू के साथ दो गिरफ्तार


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने सोमवार की सुबह पिकप से बिहार भेजी जा रही 230 पेटी अंग्रेजी शराब एनएच 31 पर स्थित चिरइयां मोड़ से बरामद कर लिया। पुलिस के हत्थे दो शराब तस्कर भी चढ़े है। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सोनू तुरहा व सिताब दियर निवासी गोलू सिंह पिकप पर शराब लादकर तस्करी के माध्यम से बिहार ले जा रहे हैं। उपनिरीक्षक लाल बहादुर यादव ने पुलिसर्मियों के साथ घेराबंदी कर उक्त पिकप को कब्जे में ले लिया। वहीं पिकप में सोनू तुरहा चालक की सीट पर बैठा हुआ था, जबकि बगल की सीट पर गोलू सिंह था। 

पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पिकप व शराब को कब्जे में ले लिया। एसएचओ के अनुसार उक्त लोग काफी दिनों से अवैध शराब के धंधे में लिप्त थे। सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके खिलाफ धारा 60 (1), 63 व 72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। बरामद शराब में 8 पीएम फ्रूटी, रायल स्टेज व इंपीरियल ब्लू शामिल है। उल्लेखनीय है कि बार-बार बरामदगी के बावजूद शराब की तस्करी यहां थमने का नाम नहीं ले रही है। रोज ही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब तस्करी के माध्यम से बिहार भेजे जाने का क्रम जारी है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद