बलिया : कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र

बलिया : कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र


मनियर, बलिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह  के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन शनिवार को विकासखंड मनियर के एडीओ  पंचायत को सौंपा। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल डीजल के मूल्यों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी के माध्यम से मोदी सरकार विगत 6 सालों में उत्पाद शुल्क में बार-बार बढ़ोतरी कर 18 लाख करोड़ रुपया कमाया है।

नेताओं ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी है। एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल की वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। नेताओं ने कीमतों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राघवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार सिंह, सचितानंद तिवारी, हरेराम सिंह, अभिषेक पाठक सहित आदि लोग मौजूद रहे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट