बलिया में क्रिकेट मैच : कैच के चक्कर में दो खिलाड़ियों में टक्कर, एक की मौत

बलिया में क्रिकेट मैच : कैच के चक्कर में दो खिलाड़ियों में टक्कर, एक की मौत


बलिया। सुखपुरा कस्बे में क्रिकेट खेलते समय रविवार की शाम कैच पकड़ने में दो किशोरों के आपस में लड़ जाने के कारण एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर घायल हो गया।

सुखपुरा भलुही मार्ग पर निर्माणाधीन महिला महाविद्यालय के समीप कुछ किशोर रविवार की शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच कैच पकड़ने के लिए सुशील (15) पुत्र सत्येन्द्र चौहान एवं वसीम (13) पुत्र नसीम गेंद की तरफ दौड़े। उंचाई पर गेंद को देख दोनों दौड़ रहे थे। गेंद अभी ऊपर ही था, तब दोनों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

वसीम और सुशील को सीने में चोट लगी, लेकिन सुशील का सिर भी फट गया। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया।चिकित्सक ने वसीम का प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया, लेकिन सुशील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुशील की मौत हो गई। सुशील की मौत से न सिर्फ परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है, बल्कि पूरा गांव सदमे में है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट...
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'