डीएम से उलझना पड़ा भाजपा नेता को भारी,जेल

डीएम से उलझना पड़ा भाजपा नेता को भारी,जेल


बलिया। भारतीय जनता पार्टी के दबंग नेता और दर्जन भर मुकदमों में नामजद विनोद तिवारी सोमवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से उलझ गये। नतीजतन भाजपा नेता के दुर्व्यवहार से बिफरे डीएम ने
लगे हाथ कोतवाली पुलिस को बुलाकर भाजपा नेता को जेल भेज दिया।


 हुआ यूं कि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने चुनाव आचार संहिता के अनुपालन करने व प्रशासन का सहयोग करने के लिए अपने आवास पर दर्जनभर मुकदमों में आरोपी एकइल ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि भाजपा के दबंग नेता विनोद तिवारी को बुलाकर समझा रहे थे कि नेता जी उखड़ गये डीएम के साथ हाथापाई पर उतारु हो गये। बस क्या था जिलाधिकारी ने लगे हाथ शहर कोतवाल को बुलाया और प्रधान प्रतिनिधि को हवालात में डालने का हुक्म दिया। डीएम का आदेश मिलते ही कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता को जेल के सिकंजों के भीतर पहुंचा दिया।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक