बलिया में बाल मजदूरी को बढ़ावा दे रहा यह सरकारी विभाग, देखें हैरान करने वाली तस्वीरें

बलिया में बाल मजदूरी को बढ़ावा दे रहा यह सरकारी विभाग, देखें हैरान करने वाली तस्वीरें


मनियर, बलिया। जलस्तर में बृद्धि के साथ कटार बनी सरयू की लहरें प्रतिदिन किसानों की उपजाऊ जमीन अपने आगोश में लेती जा रही है। इससे किसान दहशत में है, लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्य में बाल मजदूरों से भी कार्य लिया जा रहा है, जो अपराध है। 



मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन छावनी एवं नवका गांव में बाढ़ विभाग 30 जून से कटान रोधी कार्य  करा रहा है, जो नाकाफी है। बांस की चोंगा में बोरी में बोल्डर डालकर कटान रोधी कार्य हो रहा है। किसानों का मानना है कि इस प्रकार से सरकारी धन का बंदरबांट करने का सिलसिला जारी है। यहां छोटे-छोटे बच्चे प्लास्टिक की बोरी में बोल्डर भर रहे हैं। बच्चों की माने तो एक बोरी भरने में उन्हें दो रुपए की मजदूरी मिलती है। दिन भर में 12 बच्चे मिलकर 100 बोरी बोल्डर भर रहे हैं। 




बाल मजदूरी के संबंध में बाढ़ विभाग के एसडीओ इंद्रासन कुमार गौतम मे कहा कि बच्चे स्वेच्छा से मजदूरी कर रहे हैं। इनसे विभाग का कुछ लेना देना नहीं है। 700 मीटर कटान रोधी कार्य कराने के लिए तीन कांट्रैक्टर लगे हैं। यह बच्चे उन्हीं कांट्रैक्टर का कार्य कर रहे हैं।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...