बलिया : पुलिस को देख शराब लदी बोलेरो छोड़ भागे तस्कर, नम्बर से हो रही पड़ताल

बलिया : पुलिस को देख शराब लदी बोलेरो छोड़ भागे तस्कर, नम्बर से हो रही पड़ताल


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा मोड़ के समीप रविवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर 20 पेटी बियर लदी बोलेरो डब्लूबी 02 टी 8556 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि बकुल्हा चांददीयर मार्ग से तस्कर बोलेरो से बियर लेकर कुछ लोग बिहार जा रहे थे। 

चांददियर पुलिस चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने उक्त मार्ग पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। वाहनों की चेकिंग देख चालक व तस्कर गाड़ी छोड़ भाग निकले। चौकी प्रभारी ने वाहन को कब्जे में लेकर जमा तलाशी लिया तो उसमें 20 पेटी 480 केन बियर मिला। वाहन सहित बियर को थाना लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन सीज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी। 

कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि वाहन नम्बर के आधार पर अभियुक्तों की तलाश जारी है। वही पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई में शराब के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त सत्य प्रकाश सिंह उर्फ घमंडी सिंह निवासी इम्ब्राहिमाबाद थाना बैरिया व रमेश पासवान निवासी दया छपरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद