बलिया : प्रवासी मजदूरों समेत दर्जनों लोगों में बीडीओ ने बांटी 'खुशी'

बलिया : प्रवासी मजदूरों समेत दर्जनों लोगों में बीडीओ ने बांटी 'खुशी'


सिकंदरपुर, बलिया। लॉकडाउन के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों की मदद में जिला प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं। गरीबों में भोजन पैकेट व खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की जा रही है। वही लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा हैं। 

साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया जा रहा है। नवानगर खण्ड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने ब्लॉक के समीप कांशीराम आवास के लोगो व रास्ते से गुजर रहे प्रवासी मजदूरों (लगभग 7 दर्जन) में फल व बिस्किट का वितरण किया। साथ ही लोगों से घरों में रहने व अतिआवश्यक होने पर ही माक्स लगा कर घरों से निकलने की अपील की। 

इस मौके पर एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा, अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनय वर्मा, लेखाकार विजयंत प्रताप सिंह, अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार, मनोज तिवारी, धीरेंद्र शर्मा, रवि प्रताप मल्ल, आलोक पाठक, चंद्रेश्वर कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, रजनीश राय, मिन्टू सिंह आदि मौजूद थे।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट