बलिया में 10वीं की छात्रा से दबंगों ने की ज्यादती, हालत गंभीर

बलिया में 10वीं की छात्रा से दबंगों ने की ज्यादती, हालत गंभीर


बलिया। निर्भयाकांड को लेकर न केवल हिंदुस्तान, बल्कि विश्व थर्रा गया था। उसके चलते कानून भी बना। दोषियों को सजा भी मिली, लेकिन अभी कोई चेत नहीं रहा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा परीक्षा देकर घर पर ही रहती थी। छात्रा के साथ दबंगों द्वारा अक्सर छेड़खानी किया जाता था। विरोध करने पर बालिका को ऐसिड पिला दिया गया, ताकि वो बोल न सकें। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया, परन्तु वाराणसी ले जाने में परिजन अक्षम रहे।

बलिया शहर के तिखमपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बालिका जिंदगी और मौत से लड़ रही है। डॉक्टर की माने तो एसिड प्रयोग हुआ है। बोलने में दिक्कत है। उपचार चल रहा है। हालांकि उपचार का खर्च आरोपी ही उठा रहे थे। बालिका के पिता का कहना है कि दबंग परेशान करते रहे। मुकदमा पंजीकृत एक हफ्ता बाद हुआ है। उसमें भी पांच में दो को निकाल दिया गया है। ऐसे में पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि मुकदमा दर्ज करने में विलंब का कारण क्या रहा ? अब देखना होगा कि बालिका के साथ न्याय क्या होता है ? वैसे सूत्रों की माने तो इस मामले में पुलिस उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे हुए है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली