योगी के इस मंत्री का महिलाओं ने फूंका पुतला

योगी के इस मंत्री का महिलाओं ने फूंका पुतला



बलिया । सूबे के योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिये बयान के विरोध में गुरूवार को नगर के हनुमान गठी मंदिर के सामने विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान की सचिव संध्या पाण्डेय के नेतृत्व में सदस्यों ने पुतला दहन किया।


इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि आधी आबादी के प्रति दूषित मानसिकता रखने वाले मंत्री के खिलाफ तत्काल कड़ी कारवाई की जाये।





बता दें कि मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अपने बयान में कहा था कि ”रेप का एक नेचर होता है। ‘रेप’ शब्द की व्याख्या मंत्री ने यह दिया कि ‘रेप’ नाबालिगों के साथ होता है बालिगों से सिर्फ प्रेम-प्रसंग होता है। उक्त बयान से आहत महिलाओं ने उ0प्र0 सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी की मानसिकता की भर्त्सना करते हुए कड़े शब्दों में निन्दा की तथा पुतला फँूका। महिलाओं ने महिला आयोग से भी कठोर कार्यवाही की मांग की। उक्त अवसर पर नेत्री संध्या पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में इतने चौकीदार होने के बावजूद भी बेटियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही है। इस अवसर पर कीर्ति पाण्डेय, आकांक्षा पाण्डेय, कंचन, रघुवीर, छोटू, प्रभा देवी, सुनिता, गुड़िया, सूरज तिवारी, छोटू यादव, राजेश खरवार तथा छात्रनेता सचिन्द्र प्रताप यादव ने संचालन किया।



By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students