बस्ती से गाजीपुर, फिर बलिया पहुंची पॉजिटिव महिला ; मचा हड़कम्प

बस्ती से गाजीपुर, फिर बलिया पहुंची पॉजिटिव महिला ; मचा हड़कम्प



रसड़ा, बलिया। कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर पंडितपुरा गांव में गुरुवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव से लेकर शहर तक हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सौरव कुमार राय व प्रभारी तहसीलदार PCS शैलेश कुमार गांव में पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव 63 वर्षीय महिला से पूछताछ किया। पुलिस व प्रशासन अग्रिम कार्यवाही में जुट गया है। 


ये है पूरी कहानी

पूछताछ में महिला ने बताया कि हमारा परिवार हरियाणा में नौकरी करता था। मेरा भाई भी हरियाणा में नौकरी करता था। मैं अपने भाई रविंद्र पांडे के साथ हरियाणा से अपने गांव जाने के लिए निकली, लेकिन जमुना नगर बॉर्डर दिल्ली के पास भीड़ की वजह से एक दूसरे से साथ छूट गया। भाई रविंद्र पांडे 16 मई को अपने गांव नसीरपुर पंडितपुरा पहुंच गया, जबकि सावित्री दूसरी ट्रक में सवार होकर गोरखपुर बस्ती पहुंच गई।
महिला ट्रक से नीचे उतरी तो गस्त आ गया। वह जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनकी स्थिति देखने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत कोरोना जांच टीम को सूचना दिया। कोरोना टीम सैंपल लेकर चली गई।

17 को नसीरपुर पहुंची महिला

इसी बीच, होश आने पर अपने भाई रविंद्र पांडे से मोबाइल पर बात की। बताया कि मैं इस समय बस्ती के जिला चिकित्सालय में हूं। 
सूचना मिलते ही गांव के एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से उसको लेकर 17 मई को नसीरपुर पंडितपुरा गांव आया। 

बस्ती से शुरू हुई खोज

21 मई को जब बस्ती में रिपोर्ट आयी तो पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। डॉक्टर ने देखा तो महिला जिला चिकित्सालय बस्ती के बिस्तर से गायब थी। हड़कंप मच गया। 
हास्पिटल में दर्ज पता में महिला ने अपने ससुराल गाजीपुर जनपद थाना नोनहरा गांव निवासी पहाड़पुर लिखवाया था।

जिलाधिकारी बस्ती ने गाजीपुर के जिलाधिकारी को सूचना दी। जिलाधिकारी गाजीपुर ने उपजिलाधिकारी व थाना पुलिस को पहाड़पुर भेजा। वहां पता चला कि महिला यहां आकर अपने मायके रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर पंडितपुरा गांव पहुंच चुकी है। गाजीपुर से बलिया सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरव कुमार राय, प्रभारी तहसीलदार PCS शैलेश कुमार मौके पर पहुंच गए।


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद