बलिया : रेलवे ट्रैक पर जीजा का शव देख रो पड़ा विनय, ये है पूरा मामला

बलिया : रेलवे ट्रैक पर जीजा का शव देख रो पड़ा विनय, ये है पूरा मामला


बैरिया, बलिया। बलिया-छपरा रेल खण्ड के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिंगल के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक अधेड़ का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे सुरेमनपुर निवासी विनय प्रसाद कमकर ने मृतक को अपना जीजा बताते हुए उसकी पहचान टोला फकरु राय निवासी अशोक प्रसाद (50) के रूप में की।

रविवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर सिर कटे शव को देखकर हो हल्ला मचाया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर जीआरपी के दीवान शेषनाथ यादव मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दिया।

शव का पहचान करने वाले सुरेमनपुर निवासी विनय प्रसाद ने बताया कि ये हमारे जीजा है। दीदी और जीजा फरवरी में हमारे यहां कोलकाता से आये थे। लॉक डाउन में फंस गए थे। शनिवार की शाम सात बजे घर से वे यह कहकर निकले कि हम अपने घर फकरूराय के टोला जा रहे है। 

बताया कि मृतक की पत्नी मीरा देवी सुरेमनपुर में है। वही उनका एक 25 वर्षीय व दूसरा 22 वर्षीय लड़का कोलकाता में ही है। बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश