बलिया : शादी के दिन ही उठी विवाहिता की अर्थी, पति समेत तीन नामजद
On



बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के कुन्डैल नियामत अली गांव में मंगलवार एक विवाहिता फंदा से लटककर मौत को गले लगा ली। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास, पति और देवर के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
पकड़ी थाना क्षेत्र के विषहर गांव निवासी लक्ष्मीना देवी पत्नी गुलाब चन्द्र ने कहा है कि उसकी पुत्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ 16 जून 2019 को उभांव थाना क्षेत्र के कुन्डैल नियामत अली गांव निवासी आशीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज आदि को लेकर मेरी बेटी उषा को प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी मौत की सूचना फोन पर सोमवार (15 जून 2020) की देर शाम मिली थी। पुलिस ने इस मामले में सास, देवर व पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए/304बी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, 16 जून 2020 को पीएम के बाद उषा के अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 20:14:28
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...



Comments