बलिया : EO ने 400 प्रवासियों को राशन कीट के साथ दिया यह सुझाव
On



मनियर, बलिया। आदर्श नगर पंचायत मनियर ने क्वॉरंटाइन अवधि समाप्ति के बाद प्रवासी मजदूरों को राशन कीट उपलब्ध कराया गया। गुरुवार को मनियर इण्टर कालेज के प्रांगण में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लगभग 400 मजदूरों को EO मणि मंजरी राय द्वारा राशन कीट दिया गया।
EO ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए जागरूकता जरूरी है। आप हमेशा एक दूसरे से दूरी बनाये रखें। मास्क का प्रयोग हमेशा करें। दूसरों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर लेखपाल राजेश राम, लिपिक विनोद सिंह, शक्ति सिह, धन जी प्रजापति समेत सभासद व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
वीरेन्द्र सिंह
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 14:54:47
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...



Comments