बलिया में चक्रवाती तूफान : हवा में उड़े चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया में चक्रवाती तूफान : हवा में उड़े चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर गांव में मंगलवार की शाम आयी तेज आंधी में तीन लोग हवा में उड़ गये, जिसमें चाचा-भतीजा की मौत हो गयी। वही, एक का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें : बलिया : अन्य प्रान्तों में फंसे श्रमिकों को वापस लाने के लिए इस लिंक को करें click और...

मंगलवार की देर शाम रसड़ा क्षेत्र में आये चक्रवाती तूफान में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गये। कई झोपड़ियां उड़ गयी। बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गयी। इस बीच, शाहमुहम्मदपुर गांव निवासी पंकज गोंड़ (23) पुत्र धनी राम गोंड, सत्यानंद गोंड (16) पुत्र संतोष गोंड व संतोष गोंड  (39) पुत्र हरेराम गोंड दीवार पर टीनशेड लगाते वक्त हवा में उड़ गये। कुछ देर बाद गिरे तो तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें आनन-फानन में सीएचसी रसड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन तीनों को फातिमा मऊ ले गये, जहां पंकज और सत्यानंद की मौत हो गयी। वही, सत्यानंद के पिता संतोष का उपचार चल रहा है। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे